Thursday, August 6, 2026

स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 10 छात्र घायल, 2 की हालत नाजुक

बालोद। ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर स्कूल वैन दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए हैं. बालोद थाना क्षेत्र के खल्लारी गांव की पूरी घटना है.बताया जा रहा है कि कुसुमकासा से स्कूल में बच्चों को छोड़ने जा रहे थे. इसी बीच उनके गांव खल्लारी के बाजार चौक में हादसे का शिकार हुए. घायलों का उपचार किया जा रहा है.मिली जानकारी के मुताबिक दो की हालत नाजुक है, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है. सभी छात्र छात्राएं कुसुमकासा सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई करते हैं.