रायपुर.उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 6 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। वे अंतिम दिन अलंकरण समारोह में शामिल होंगे। उत्सव की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार के बताया कि, राज्योत्सव कार्यक्रम नवा रायपुर के ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दीपावली के कारण आयोजन को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि 1 तारीख से ही उत्सव का नजारा सरकारी दफ्तरों में दिखने लगेगा।

उप राज्यपाल करेंगे अलंकरण समारोह में शिरकत।
उप राज्यपाल करेंगे अलंकरण समारोह में शिरकत।

5 नवंबर को सभी जिलों में कार्यक्रम

सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि, जिला मुख्यालयों पर 5 नवंबर को एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की परफॉर्मेंस होंगी।

1 नवंबर से 6 नवंबर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसदों, विधायक, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।

विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी

राज्योत्सव स्थल पर कई विभागों की तरफ से योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। निजी संस्थानों और पीएसयू संस्थानों के लिए भी हैंगर बनाया जाएगा। कृषि और जल संसाधन विभाग भी प्रदर्शनी लगाएगी। प्रदर्शनी में विभागों की नई योजनाएं प्रमुखता से दिखाए जाएंगे।

राज्योत्सव आयोजन स्थल पर शिल्पग्राम, फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यहां ट्राइबल फूड भी उपलब्ध होगा। बच्चों के लिए फन पार्क भी बनाया जाएगा, जहां कई झूले होंगे।