Wednesday, March 11, 2026

video/ स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की बड़ी घोषणा, पहले फेस में 3 करोड़ लोगों को मिलेगी फ्री कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली: भांंरत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं. COVID टीकाकरण से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए आज पूरे देश में ड्राई रन (Dry Run) किया जा रहा है. इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि पहले चरण में उन 3 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी, जो कोरोना संक्रमण के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं. 

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, “कोविड वैक्सीनेशन के पहले चरण में देशभर में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी. इसमें एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं. प्राथमिकता सूची में बाकी बचे 27 करोड़ लाभार्थियों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी, इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है.”