Wednesday, May 6, 2026

VIDEO:अनियंत्रित होकर पलटी कोयले से भरी वाहन

कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुड़ापार बायपास मार्ग में बड़ी घटना हो गई। कोयला लोड तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक में भरा सारा कोयला नीचे गिर गया। इस घटना की जब लोगों को खबर मिली तो लोगों में कोयला लूटने के लिए भीड़ मच गई।

जानकारी के मुताबिक बीती रात मुड़ापार बायपास मार्ग पर रात करीब 12 बजे एक कोयला लोड ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में जान माल की हानि नहीं हुई है। हादसे के बाद ट्रक में लोड कोयला सड़क पर बिखर गया, सुबह होते ही जिससे जिनता हो सका उतना कोयला अपने घर ले गए। वाहन मालिक के मौके पर पहुंचते ही सड़क से कोयले को हटाया गया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।