Monday, August 3, 2026

VIDEO: अतीक अहमद की पत्नी पहुंची कब्रिस्तान

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी अभी-अभी कब्रिस्तान पहुंचीं है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार बनकर पहुंचे तीन हत्यारों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. करीब 40 सेकेंड में दोनों की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया. पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है. हमले के वक्त अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्याकांड की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है. पूरे यूपी में धारा 144 लागू कर दी गई है. आरोपियों के नाम अरुण मौर्य निवासी कासगंज, लवलेश तिवारी निवासी बांदा और सनी निवासी हमीरपुर है.

अशरफ को कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं आखिरी समय में अतीक अहमद के दोनों बेटे कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचे हैं। प्रशासन ने दोनों बेटों को कब्रिस्तान भेजने का निर्देश दिया है। अहजाम और अबान को कब्रिस्तान लाया गया है, जहां पर दोनों बेटे अपने पिता को आखरी बार मिट्टी देंगे।