Saturday, August 1, 2026

VIDEO: मामला विचाचाधीन होने के बावजूद फर्जी पत्रकार बार-बार पहुंच जाता है विद्यालय, स्कूली छात्राओं पर करता है अभद्र टिप्पणी, विद्यार्थियों ने की शिकायत

मिनी माता स्कूल बाल्को एवं मदर केयर बालको का भवन संबंधी प्रकरण हाई कोर्ट में विचाराधीन है इसके बावजूद एक फर्जी पत्रकार आए दिन विद्यालय के अंदर प्रवेश करके कक्षा 9वी से 12वीं तक की छात्राओं का वीडियो बनाते रहता है तथा छात्राओं के बारे में टिप्पणी करता रहता है अपने आप को पत्रकार कहता है और मिनीमाता स्कूल बालकों की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता रहता है, यह सब मदर केयर की संचालिका विजयलक्ष्मी शर्मा के इशारे पर करता रहता है, मिनीमाता स्कूल बालकों के शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी अत्यधिक भयभीत है इस फर्जी पत्रकार मुकेश भारती के आतंक से सभी परेशान हैं, इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा, पुलिस अधीक्षक कोरबा, कलेक्टर कोरबा, थाना प्रभारी बालको को समिति के सचिव गिरीश शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य बीके सिंह द्वारा लिखित रूप से आवेदन प्रस्तुत किया गया है तथा फर्जी पत्रकार के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है.