Wednesday, September 30, 2026

VIDEO:दो समुदाय के युवकों में विवाद, पीड़ित बोले- बीजेपी का पोस्टर लगाने पर लाठी-डंडे से पीटा

ये युवक अपने साथ चाकू हसिया जैसे धारदार समान रखे हुए थे। इन्होंने पहले बांस डंडे से पिटाई की।रायपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर दिया। पूरा विवाद अश्विनी नगर गौरा-गौरी चौक पर BJP का झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ था। दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद के बात मारपीट हो गई। जिसमें युवकों को काफी चोटें आईं है। इनमें भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल थे। विवाद के बाद भाजपा के लोगों ने देर रात 12 बजे पुरानी बस्ती थाने का घेराव कर हंगामा किया।

पीड़ित गल्लू साहू के मुताबिक गौरा-गौरी चौक के आसपास घरों में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी पोस्टर लगा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एक समुदाय के युवकों ने मिलकर उनके साथ पहले बहस की। फिर गाली-गलौज करने लगे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया। तो फिर उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। - Dainik Bhaskar