
कोरबा. चोरभट्टी वासियों द्वारा सड़क में उड़ रहे धूल के गुब्बार से बचाव हेतु रतिचन्द देवांगन(मंडल उपाध्यक्ष भाजपा दर्री),विजेन्द्र भारिया,प्रकाशदीप यादव,रामशरण कंवर,सलमा बेगम,मोमिता पोद्दार एवं ग्रामवासी महिला पुरूषों द्वारा सड़क में चक्का जाम कर दिए थे, दर्री थाना,निगम एवं सड़क ठेका कम्पनी के सुपरवाईजर द्वारा पानी छिड़काव का आश्वासन पर चेतावनी के साथ सड़क जाम छोडा़ गया,,, छतीसगढि़या क्रांति सेना खंड़ दर्री के अध्यक्ष नवलकिशोर साहू द्वारा ग्रामवासियों को पूर्ण समर्थन का वादा किया गया था











