Saturday, May 9, 2026

VIDEO :अर्धनग्न कर युवक की पिटाई, ट्रक​​​​​ ड्राइवरों ने पैर बांधकर बेल्ट और लात-घूंसे बरसाए, कोल वॉशरी में डीजल चोरी का आरोप

बिलासपुर में डीजल चोरी के आरोप में एक युवक को बंधक बनाकर अर्धनग्न कर बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट से युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसके पैर बांधकर पिटाई करने का वीडियो भी सामने आया है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।

डीजल चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। - Dainik Bhaskar

सरकंडा के जबड़ापारा इलाके का रहने वाला अशोक कुमार गोंड बुधवार की रात तिफरा के हाईटेक बस स्टैंड की तरफ गया था। तड़के करीब 4 बजे वो कोल वॉशरी की तरफ शौच करने के लिए गया था। तभी ट्रक ड्राइवरों ने उसे संदिग्ध रूप से घूमते पकड़ लिया।

ड्राइवरों ने युवक के पैर बांधकर जमकर की पिटाई।
ड्राइवरों ने युवक के पैर बांधकर जमकर की पिटाई।

बांधकर बेल्ट और लात-घूंसों से जमकर पीटा

ड्राइवरों ने उसे पकड़कर पहले कपड़े उतरवाए और फिर पिटाई शुरू कर दी। ड्राइवर उसके पैर बांधकर बेल्ट और लात-घूंसों से पीटते रहे। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया।