Thursday, July 30, 2026

VIDEO:  मोबाइल चोर को 500 मीटर तक ट्रेन से लटकाया,:चलती ट्रेन में थप्पड़ बरसाते रहे यात्री, वो बोलता रहा-छोड़ दीजिए मर जाएंगे

भागलपुर में एक महिला ट्रेन में फोन से बात कर रही थी, तभी मोबाइल झपटमार मोबाइल लेकर भागने लगा। ट्रेन में बैठे लोगों ने मोबाइल चोर को पकड़ लिया। यात्रियों ने चोर को ट्रेन से लटका दिया।

करीब 500 मीटर तक यात्री चोर को थप्पड़ मारते रहे। चोर ट्रेन से लटककर छोड़ने की गुहार लगता रहा। वो कहता रहा कि छोड़ दो भइया, मर जाएंगे, हाथ टूट जाएगा।

घटना 16 जनवरी की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आया है