Saturday, September 26, 2026

युवक के सुसाइड करने का VIDEO:इंस्टाग्राम पर लिखा- उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो चलो उसे खुश करते हैं

राजसमंद.एक तरफा प्यार में 22 साल के युवक ने एलिवेटेड पुलिया से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। खुदकुशी से पहले उसने रील बनाकर इंस्टाग्राम पोस्ट की और स्टेटस शेयर किया- उसे मेरी मौत से खुशी होगी तो उसे खुश रहने दो।

सुसाइड के दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। घटना राजसमंद के नाथद्वारा थाना क्षेत्र के NH-8 की बुधवार शाम की है।