Monday, August 3, 2026

निगम की टीम के साथ जमकर झूमाझटकी VIDEO:पुजारी ने कहा- मवेशियों को नहीं मुझे बांध कर ले जाओ, बीच सड़क मचाया बवाल

बिलासपुर में आवारा मवेशियों को पकड़ने निकली अतिक्रमण विभाग की टीम के साथ एक पुजारी ने जमकर विवाद कर धक्कामुक्की कर दी। जीडीसी कॉलेज स्थित शीतला मंदिर के पुजारी ने गायों को बांध कर ले जाने का विरोध किया। वो कहने लगा कि निगम वाले गायों को फांसी लगा देते हैं। इस पर टीम को वहां पुलिस बुलानी पड़ी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग ने 85 मवेशियों को पकड़ा।

आयुक्त कुणाल दुदावत के निर्देश पर शहर की सड़कों पर आवारा घूम रहे मवेशी पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को अतिक्रमण विभाग की टीम हाईकोर्ट रोड के साथ शहर के अलग-अलग जगहों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर गोठान में शिफ्ट किया। टीम जब जीडीसी कॉलेज स्थित शीतला मंदिर के पास पहुंची, तब वहां मंदिर के पुजारी ने गायों को सड़क पर छोड़ दिया था।

बीच सड़क इस तरह निगम कर्मियों और पुजारी के बीच होती रही खींचतान।