कोलकाता के बेहाला में शुक्रवार सुबह एक शख्स साइकिल से अपने 8 साल के बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसकी साइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई और पिता घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। घटना के बाद उन्होंने इलाके में जमकर हंगामा किया। भीड़ ने सरकारी बसों सहित अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। एक बस में और पुलिस की जीप में आग लगा दी।












