भोपाल। मध्यप्रदेश में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। एक के बाद एक गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आ रही है। ताजा मामला प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, जहां जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पूरा मामला सूखी सेवनिया थाना इलाके के पिपलिया बाज खां गांव का है। जहां जमीन पर जबरिया कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। महिलाओं ने जब रोका, तो बदमाशों ने मारपीट कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से महिला को धक्का दिया जा रहा है।








