Tuesday, July 14, 2026

VIDEO: इंसानियत शर्मसार… नहीं मिली एम्बुलेंस, महिलाओं ने कंधों पर चारपाई उठाकर घर पहुंचाया शव

रीवा: मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं को कंधे पर रखकर घर ले जाना पड़ा. संभागीय मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर रीवा में वाहन न मिलने पर महिलाओं ने एक चारपाई पर शव को रखा और उसे घर तक पहुंचाया. जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई. मौत के बाद महिला के शव को घर ले जाने के लिए परिवार की औरतें एम्बुलेंस का इंतजाम करने लगी. लेकिन उन्हें शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिली. ऐसे में चार महिलाओं ने चारपाई पर शव को रखकर उसे घर पहुंचाया. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई .

तस्वीरें रीवा की हैं! कहानी वही सरकारी अस्पताल में मौत हुई शव वाहन नहीं मिला खुद महिलाएं चारपाई में रखकर शव गांव ले गईं! अब सरकारी तर्क आएंगे.. कुछ भक्ति भाव में डूबे इसपर भी गरियाएंगे.. हम पूछते रहेंगे क्या है