नई दिल्ली, पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष है। जुमे की नमाज के बाद देशभर के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में तेलंगाना, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और हावड़ा के साथ ही उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो और यदि ऐसा होता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए।
कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित मुस्लिम चौक के पास जहां रजा अकेडमी ने प्रदर्शन किया वहीं तेलंगाना स्थित मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शन कर रही भीड़ पर काबू कर लिया। इलाके में पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।
समुदाय विशेष की मांग है कि नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। हालांकि शाही इमाम ने कहा, ‘ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन के लिए एलान नहीं किया गया था।’ जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नुपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
#WATCH People in large numbers protest at Delhi's Jama Masjid over inflammatory remarks by suspended BJP leader Nupur Sharma & expelled leader Naveen Jindal, earlier today
No call for protest given by Masjid, says Shahi Imam of Jama Masjid. pic.twitter.com/Kysiz4SdxH
— ANI (@ANI) June 10, 2022
#WATCH | Stones hurled during clashes in Atala area of UP's Prayagaraj over controversial remarks of suspended BJP leader Nupur Sharma and expelled BJP leader Naveen Kumar Jindal. pic.twitter.com/fZGmQYezs7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 10, 2022
पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित बयानों को लेकर जुमे की नमाज पर जनपद में आज सुबह ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर सीधे मुकदमे के आदेश दिए गए है। जनपद में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू कर पीएसी और आरएएफ भी लगा दी गई है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में मकानों की छतों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। ताकि पता चल सकें कि मकानों की छतों पर पत्थर तो नहीं रखे गए है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर जनपद में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही लाउडस्पीकर से शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को ऐलान करा दिया है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार को ही मुस्लिम समुदाय की आक्रोशित महिलाओं ने हाजीपुरा से नालबंद तक तख्तियां लेकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। फिरोजाबाद में आधा दर्जन से अधिक मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस कार्यालय पर एसएसपी आशीष तिवारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नुपूर के बयान को आपत्तिजनक और भड़काऊ बताते हुए गिरफ्तारी कराने की मांग की।









