Saturday, April 11, 2026

VIDEO: पानी में डूबी कई गाड़ियां, 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश से राजधानी रांची पानी-पानी

रांची: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) में पिछले 24 घंटों से ज्यादा समय से हो रही लगातार बारिश से आम जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. शहर की कई कॉलोनियों में पानी इस कदर जमा हो गया है कि वहां खड़ी कारें जलमग्न हो गई हैं. सड़कें नालियों में तब्दील हो गयी हैं क्योंकि सड़को पर बारिश के पानी साथ साथ गंदे नालियों का भी पानी बहने लगा है. हालांकि, बरसात के मौसम में बारिश लाज़मी है लेकिन इस बारिश ने राँची नगर निगम के व्यवस्था की पोल खोल दी है. रांचीवासी इससे काफी परेशान दिख रहे हैं. पूरी रांची पानी-पानी है. दरअसल, झारखण्ड के कई इलाको में बीते 5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जन-जीवन अस्त -व्यस्त हो गया है. रांची और आसपास के इलाके इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.