Saturday, August 1, 2026

जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल रहे हरदीबाजार प्रवास पर,  विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता केदारनाथ अग्रवाल की भी रही उपस्थिति

कोरबा. दुर्ग के सांसद एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के जन घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक विजय बघेल गत दिवस कोरबा-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के हरदी बाजार मंडल के प्रवास पर रहे। इस प्रवास के दौरान उन्होंने आम मतदाता, किसान, मजदूर, युवा, विभिन्न संगठनों तथा सामाजिक संगठनों से वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु विषय एवं सुझाव पर चर्चा की।
इस दौरान उनके साथ समाजसेवी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता केदारनाथ अग्रवाल, कटघोरा विधानसभा कार्यक्रम के सहप्रभारी एवं जिला मंत्री नरेश टंडन, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस प्रवास के दौरान वे कटघोरा विधानसभा कार्यक्रम के सहप्रभारी एवं जिला मंत्री नरेश टंडन के निवास स्थान पर पहुंचे जहां जलपान के साथ परिवार के लोगों से मुलाक़ात कर उनका हाल-चाल जाना उन्होंने भी अपने सुझाव एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की समस्या का निराकरण के लिए जन घोषणा पत्र में शामिल करने हेतु पत्र सौंपे।