बलरामपुर. जिले के त्रिकुंडा थाने (Trikunda Police Station) का आज सैकड़ों की संख्या में गुस्साए ग्रामीणों (villagers) ने घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस (Police) व ग्रामीणों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। वहीं पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वाटर कैनन (Water Cannon) का भी प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि थाना अंतर्गत ग्राम नावाडीह में 3 माह पूर्व दर्ज अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण ने थाने का घेराव कर दिया.हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में एसडीओपी एनके सिंह सूर्यवंशी ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों से ज्ञापन लिया तब जाकर मामला शांत हुआ.











