वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन पर बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी शोक की लहर में डूबी हुई है.पीएम मोदी की मां के निधन पर काशी में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. हीराबेन की आत्मा की शांति की कामना की गई. अस्सी पर आयोजित गंगा आरती में पीएम मोदी का मां को श्रद्धांजलि दी गई. हाथों में दीप लेकर श्रद्धालुओं और अर्चकों ने श्रद्धांजलि दी.गौरतलब है कि पीएम मोदी की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था.











