Friday, September 25, 2026

छत्तीसगढ़ में G20 बैठक को लेकर ये क्या बोल गए PM MODI, कांग्रेस ने वायरल किया VIDEO…

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायगढ़ में विकास कार्यों का लोकार्पण किया. वहीं आमसभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने नवा रायपुर में G20 की सफल बैठक के लिए छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई दे डाली, जबकि यह बैठक अभी नहीं हुई है. कांग्रेस ने मोदी के इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए तंज कसा है.मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, G20 में छत्तीसगढ़ की जनता की सीधी भागीदारी रही है. मेहमानों का अच्छे से स्वागत किया गया, उन्हें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन के बारे में बताया, इससे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा है. इसे लेकर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है.