Sunday, August 16, 2026

पुलिस ने दौड़ाया तो एनिकट में कूदा युवक, मौत:जुआरियों को पकड़ने गई टीम,तो 3 युवकों ने लगा दी छलांग

बिलासपुर.बिलासपुर में गुरुवार को जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस को देखकर तीन युवक भागने लगे, इस बीच पुलिस ने उन्हें दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया तो तीनों एनिकट में कूद गए। जिसमें 2 युवक तैरकर निकल गए। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई है। तीन दिन बाद यानि आज SDRF की टीम को युवक का शव नदी में मिला है घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस के डर से तीनों एनिकट में कूदे थे। इसके बाद पुलिस भी वापस लौट गई थी। कुछ देर बाद कार्तिक और वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए। लेकिन समीद का पता नहीं चला। बलौदा पहुंचने पर वीरेंद्र ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन पर सूचना दी तो वह वीरेंद्र के साथ अपने बड़े भाई शहीद कुरैशी समेत अन्य दोस्तों को लेकर नदी तक पहुंचे