जिनेवा (स्विटजरलैंड): विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 का डेल्टा संस्करण दुनियाभर के लिए एक चेतावनी है. WHO ने कहा कि इससे पहले कि यह वैरिएंट बदतर स्थिति में पहुंचे, कोविड-19 वायरस को जल्दी से दबा दें. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अत्यधिक संक्रमण फैलाने वाला यह वैरिएंट, जो पहले भारत में पाया गया था, अब 132 देशों और क्षेत्रों में सामने आया है.
WHO के आपात निदेशक माइकल रयान ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “डेल्टा वैरिएंट एक चेतावनी है. यह एक चेतावनी है कि वायरस विकसित हो रहा है, लेकिन यह भी एक कॉल टू एक्शन है जिसे हमें और अधिक खतरनाक रूपों के सामने आने से पहले ही सचेत होने और उसे दबाने के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है.”








