Sunday, May 10, 2026

WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर किया बड़ा ऐलान, वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंकीपॉक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है. संगठन ने मंकीपॉक्स (monkeypox) के बढ़ते मामलों को लेकर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है. बैठक में लंबी चर्चा के बाद WHO ने ये निर्णय लिया. बता दें कि मंकीपॉक्स अब तक 80 देशों में फैल चुका है. भारत में भी अब तक मंकीपॉक्स के 3 मामले सामने आ चुके हैं.