Wednesday, September 23, 2026

गर्मी सीजन के शुरू होने के साथ ही बिजली विभाग ने जादू दिखाना किया शुरू, घंटो से गायब है बिजली

कोरबा: 41- 42 डिग्री सेल्सियस तापमान,, ऊपर से बिजली विभाग की मेहरबानी,, ऐसे में कोरबा की जनता करे तो करे क्या? यह प्रश्न आज हर उसे कोरबावासी का है जो बिजली की अघोषित कटौती से जूझ रहा है । पिछले दिनों में कम से कम हल्की हवा के झोंकों का इंतजार बिजली काटने के लिए किया जाता था। लेकिन अब के समय में बिना कारण कई घंटे तक बिजली काट दी जाती है । दोपहर के वक्त खासकर गर्मी के सीजन में बिना बिजली उपकरण की इस औद्योगिक नगरी के लोग काफी परेशान है।

 

ऐसा नहीं है कि केवल एक-दो दिन से इस तरह की समस्या लोग झेल रहे हो, कमोवेश कोरबा के हर क्षेत्र में आए दिन बिजली की कटौती की जाती है। ऐसे में जहां लोगों का काम प्रभावित होता है, वही जिन घरों में मरीज है उनकी समस्या में और इजाफा हो गया है। कभी कोरबा तो, कभी पावर हाउस रोड, तो कभी शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में बिजली काट दी जाती है । ऐसे में व्यवहारिक सीजन में व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है।

 

 

ऐसा नहीं है कि इस संबंध में बिजली विभाग को कोई जानकारी ना हो। बल्कि लोगों की परेशानी का पूरा हाल बिजली विभाग जानता है, पर न जाने किसके दबाव या शह में लोगों का सताने का काम किया जा रहा है ।

 

 

पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय इस तरह की समस्या कम थी। लेकिन वर्तमान में नई सरकार के बनने के साथ ही बिजली विभाग की मनमानी और बढ़ गई है। व्यापारियों ने साफ लहजे में कह दिया है कि लोकसभा चुनाव में कोरबा क्षेत्र में जनता के साथ इस तरह की गुस्ताखी का फल जरूर मिलेगा।