कोरबा जिले के ग्राम सिर्री में पत्नी की मौत से आहत पति ने टोनही होने के संदेह में पड़ोसी की हत्या कर दी। इसके अलावा उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के 2 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिर्री में रामकुमार गोंड़ (40) रहता है। उसकी पत्नी जयकुंवर अक्सर बीमार रहती थी। महीनेभर पहले बीमारी से ही उसकी मौत हो गई। रामकुमार को अपने पड़ोसी इतवार सिंह गोंड़ (35) और उसकी पत्नी आशा बाई पर टोनही होने का शक था। उसे लगता था कि उन्हीं की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है। इसे लेकर वो पड़ोसी दंपति से मन ही मन रंजिश रखता था।











