
भिंड। चंबल संभाग के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही थी. जहां बेकाबू हुई भीड़ के कुचलने से वृद्ध महिला कृष्णा बंसल की मौत हो गई. अब पुलिस और बागेश्वर धाम महंत धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है. महिला की मौत की वजह सीढ़ी से गिरने और सफोकेशन बताया गया है.बागेश्वर महंत कथा वाचक वीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कथा स्थल पर किसी भी प्रकार की कोई भगदड़ नहीं हुई है. मंदिर जाते समय रास्ते में गेट पर सीढ़ियों से फिसलने के चलते महिला गिरी और दम घुटने से मौत हुई है. वह महिला पहले से ही बीपी और शुगर की बीमारियों से पीड़ित थी. अचानक भीड़ में गिरने और सफोकेशन के चलते उसकी मौत हो गई.डीएसपी सौरभ कुमार ने बताया कि मंदिर प्रांगण और कथा स्थल पर किसी भी प्रकार की भगदड़ नहीं मची थी. मंदिर में महिला दर्शन करने के लिए जा रही थी, उसी वक्त ज्यादा भीड़ होने के चलते तीन महिलाएं अचानक सीढ़ियों से फिसल कर गिर गई. जिससे मुरैना की रहने वाली एक वृद्ध महिला कृष्णा बंसल की सफोकेशन के चलते दम घुटने से मौत हो गई. दूसरी महिला जिला अस्पताल में भर्ती है और एक महिला की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है.











