जांजगीर-चांपा जिले में एक युवती दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। आरोपी और युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाते हुए फोटो-वीडियो बना लिए। जिसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 24 साल की युवती की दोस्ती UP के कुशीनगर निवासी निलय खरवाल(25) से हुई थी। 2021 में दोनों फेसबुक के जरिए दोस्त बने और धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग भी हुआ। आरोपी निलय युवती से मिलने 3-4 बार जांजगीर भी आया था। इसी बीच 2022 में आरोपी ने युवती को जांजगीर के एक होटल में मिलने बुलाया। जहां उसने प्यार और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया।











