
knn24news. डब्लूआरएस आरपीएफ पोस्ट में एक बड़ा खेल हो गया. जिसकी खबर किसी भी उच्च अधिकारियों को कानोकान नहीं लगी. वैगन रिपेयर शॉप में काम करने वाले एक सूत्र ने बताया कि चंद दिनों पहले वहां आरपीएफ के कुछ अधिकारी-कर्मचारी जांच के लिए पहुंचे थे.
लेकिन इसके बाद अचानक न जाने क्या हुआ कि जांच ठंडे बस्ते में चली गई. इसके अलावा हैरान करने वाली बात ये है कि इस जांच की जानकारी उच्च अधिकारियों से भी छिपा ली गई. सूत्र की बातों पर यकीन करें तो वैगन रिपेयर शॉप के अंदर एक ठेकेदार को कुछ काम करने का ठेका दिया गया है. उसे बाहर से लोहा खरीदकर वो काम करना है. लेकिन ठेकेदार वैगन रिपेयर शॉप के अंदर ही रेलवे का लोहा इस्तेमाल कर रहा है.







