कोर्ट में युवक को वकीलों ने पीटा…VIDEO:मारपीट में रेलिंग टूटी, IPS से भी झूमाझटकी,वकील पर हमला के आरोपी को लेकर पहुंची थी पुलिस

झड़प में युवक की पैंट भी खींच दी, जिससे वो अर्धनग्न हो गयारायपुर कोर्ट में वकीलों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी है। युवक पर एक वकील को जान से मारने की कोशिश का आरोप था। जिसके बाद पुलिस उसे अदालत लेकर पहुंची थी। जहां पर वकीलों ने झूमाझटकी करते हुए बाल खींचकर युवक को पीटना शुरू कर दिया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी को पुलिस सुरक्षा घेरे में ला रही है। इसी दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि इस हंगामे में IPS समेत कई पुलिस वालों के साथ भी जमकर धक्का-मुक्की हुई है। जिसमें चोटें भी आई है। मारपीट में कोर्ट परिसर की रेलिंग भी टूट गई।

क्या था पूरा मामला जानिए…

मनोज कुमार सिंह ने खमतराई थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। उसने बताया कि अजय सिंह उनका साढ़ू भाई है। जिसके साथ पुराना विवाद चल रहा है। 16 जनवरी को सुबह साढ़े 7 बजे के करीब वह अपने परिचित वकील दीर्घेश कुमार शर्मा के साथ खड़ा था।

दोनों वहां महादेव के मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे। तभी अजय सिंह आ पहुंचा। उसने वकील दीर्घेश से कहा कि, तुम ही मेरे खिलाफ मनोज का केस लड़ते हो। इतना कहते हुए उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद अजय सिंह ने वकील दीर्घेश शर्मा को थप्पड़ भी जड़ दिया।