यूथ कांग्रेस नेता ने रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़, VIDEO:लाठी-डंडे लेकर साथियों के साथ घुसा; शराब की बोतलें फेंककर मारा, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में यूथ कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर ने 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। - Dainik Bhaskarरायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर ने 10-15 लड़कों के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। तोड़फोड़ करने वाले ज्यादातर लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बांस के डंडे रखे हैं। बताया जा रहा है कि विवाद बिल को लेकर हुआ था।

मंदिर हसौद पुलिस के मुताबिक, 28 जुलाई को युवा कांग्रेस का प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ रात साढ़े 11 बजे वुड आइलैंड रेस्टोरेंट सेरीखेड़ी गया था। खाना खाने के बाद उनका बिल देने की बात पर रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज हुई।

आरोपी CCTV में चेहरे पर स्कार्फ बांधकर हाथों में डंडा पकड़े नजर आए।
आरोपी CCTV में चेहरे पर स्कार्फ बांधकर हाथों में डंडा पकड़े नजर आए।

चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे युवक

इसके बाद राहुल दोस्तों के साथ वहां से चला गया। 29 जुलाई को शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच राहुल 10 से 15 लड़कों के साथ वुडलैंड रेस्टोरेंट पहुंचा। सभी लोग रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टाफ को खोजने लगे। इस दौरान लड़कों ने सोफा, कुर्सी, कांच, ड्रेसिंग, टीवी, फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे समेत डीजे सिस्टम को तोड़ दिया।

बांस लेकर रेस्टोरेंट के भीतर घुसते आरोपी।