
दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. ZEE NEWS के एक बड़े पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस मंगलवार सुबह एक टीवी चैनल (Rohit Ranjan) के एंकर घर पहुंची है. टीवी एंकर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बाहर खड़ी है.
दरअसल, इस कार्रवाई के लिए माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस यहां आई है.
टीवी चैनल के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट किया, “छत्तीसगढ़ पुलिस स्थानीय पुलिस को बताए बिना मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर के बाहर खड़ी है. क्या यह कानूनी रूप से सही है. ” रोहित (Rohit Ranjan) ने इस ट्वीट को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को भी टैग किया है.
हालांकि, सरकार या पुलिस ने ट्वीट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. रोहित रंजन (Rohit Ranjan) के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, ‘कृपया शलभमणि त्रिपाठी जी की मदद करें. बग्गा के इस ट्वीट के जवाब में शलभमणि त्रिपाठी ने लिखा, ”हां.











