Wednesday, October 14, 2026

अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक बने मनोज अग्रवाल

कोरबा – जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज अग्रवाल को अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक बनाया गया। अपने कार्यो के लेकर चर्चा में रहने वाले अधिवक्ता मनोज अग्रवाल को इस दौरान शासन द्वारा निर्धारित एवं समय-समय पर संशोधित रिटेनर फीस एवं अन्य फीस भी देय होगी ।कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष की परिवीक्षा अवधि तक या उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक जो भी पहले हो तक के लिए मनोज अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।