Tuesday, August 4, 2026

अवैध कोयला से भरी पिकअप पलटी, ड्राइवर घायल

कोरबा जिले में कोयला की चोरी का मामला किसी से छिपा नहीं है । खदान के आसपास के रहवासियों की मदद से कोयला तस्कर कोयला की चोरी करवाते हैं,  जिसके बाद एसपी के मार्गदर्शन में कई जगह छापामार कार्रवाई भी की गई थी ,

जिसमें कुछ लोग भी विभाग के हत्थे चढ़े थे , लेकिन एक बार फिर से यह तस्कर अपने पैर पसारने लगी है ।जिसकी एक बानगी उस समय सामने आई जब कोरबा के रिंग रोड के पास अवैध कोयले से भरी एक पिकअप पलट गई , जिसमें ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल इलाज के लिए रवाना किया गया। लेकिन यह पहला मौका नहीं है जब अवैध तस्करों के कारण किसी की जान सांसत में फंसी हो ।

इससे पहले भी कई दफा कोयला निकालने खदान में उतरे लोग कोयले या फिर पत्थर के नीचे दबने के कारण काल के गाल में समा चुके हैं। बावजूद इसके कुछ दिन कार्रवाई होती है इसके बाद फिर से कोयले का काला खेल शुरू हो जाता है। और मासूम गरीब लोग दो चार पैसे के लालच में अपनी जान गवा बैठे हैं। फिलहाल नकटीखार मामले में पुलिस जांच कर रही है देखने वाली बात होगी कि इसमें कौन-कौन से रहस्य उजागर होंगे।