Friday, March 20, 2026

अवैध रूप से नाले के पास फेंका जा रहा है राख, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

कोरबा के भवानी मंदिर स्थित प्राकृतिक नाला के आसपास अवैध रूप से राख को फेका जा रहा है।  पिछले कई महीनों से यह कार्य खुलेआम चल रहा है शासन प्रशासन के अधिकारी भी इस मसले से वाकिफ है बावजूद इसके यहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों के हक की लड़ाई लड़ने वाले छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने एक बार फिर इस समस्या को शासन प्रशासन के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के सामने रखा है बताया जा रहा है की तरदा व कोहडिया क्षेत्र के लोग राख के कारण ज्यादा परेशान है इस मामले में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल से भी कई बार शिकायत की गई शिकायत के जवाब में संबंधित संयंत्र को नोटिस दिया गया लेकिन उस नोटिस का असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा है । नाला के आसपास खुलेआम आज भी राख फेंका जा रहा है जिसके कारण आम लोग चर्म रोग सहित श्वसन संबंधी रोग की जद में आते जा रहे हैं देखना है जब एक बार फिर छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने मामले को उठाया है तो इस बार क्या कार्रवाई की जाती है