कोरबा 14 अक्टूबर। आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया, विकास व निर्माण कार्य सहित साफ-सफाई व स्ट्रीट लाईट व्यवस्था संबंधी कार्यो का निरीक्षण किया, भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री शर्मा वैष्णव दरबार के समीप निवासरत किन्नर समुदाय के लोगों के घर पहुंचकर उनसे भेंट की, समस्याओं की जानकारी ली, निराकरण के निर्देश देने के साथ ही सदस्यों का श्रम पंजीयन कराए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्रम पंजीयन होने से समुदाय के सदस्यों को इससे संबंधित शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा शहर भ्रमण के दौरान वैष्णव दरबार के समीप निवासरत किन्नर समुदाय के सदस्यों के निवास स्थान पहुंचे।







