मशहूर उद्योगपति और वाघ बकरी चाय समूह (Wagh Bakri Tea Group) के मालिक पराग देसाई पर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया जिसके बाद उनकी जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 49 वर्ष के पराग देसाई को ब्रेन हैमरेज (Brain hemorrhage) हो गया था जिसके बाद उन्हें बचाया ना सका।
अहमदाबाद मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, पराग देसाई 15 अक्टूबर की सुबह अमदाबाद में मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकले थे। यहां इस्कॉन एसेंबली रोड पर टहलते समय उनपर कुछ आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए पराग देसाई ने कोशिश की और इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। पराग पैर फिसलने के बाद गिर गए और उन्हें सिर पर गम्भीर चोट लग गयी। इसी चोट के कारण उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया।
पराग देसाई को इलाज के लिए स्थानिय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, इलाज के दौराव ही उनकी मृत्यु हो गयी। पराग देसाई की मृत्यु की खबर की पुष्टि उनकी वाघ बकरी टी ग्रुप के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी की गयी। कम्पनी की तरफ से इस पोस्ट में कहा गया कि, ‘बहुत दुख के साथ, हम यह सूचना दे रहे हैं कि हमारे अपने प्रिय पराग देसाई का दुखद निधन हो गया है।’











