Friday, April 17, 2026

उरगा पुलिस की कार्रवाई: खेत में जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹5000 नकद व 5 बाइक जब्त

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को ग्राम उमरेली स्थित शराब भट्ठी के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना उरगा पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

  1. अंकित महंत, पिता कौशल दास महंत (41 वर्ष) – निवासी कोरवा पारा, त्रिमूर्ति टॉकीज के पास, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा

  2. चंद्रकांत देवांगन, पिता बद्री प्रसाद देवांगन (50 वर्ष) – निवासी देवांगन पारा, वार्ड क्र. 20, चांपा, जिला जांजगीर-चांपा

  3. सनत कुमार यादव, पिता भैयाराम यादव (45 वर्ष) – निवासी ईमलीडुग्गु, संतोषी मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा