Thursday, August 20, 2026

एक्सिस बैंक फर्जीवाड़े में पुलिस एक्शन मोड में, आठ गिरफ्तारियों के साथ इतनी बड़ी रकम जब्त करने के साथ कराए बैंकों में होल्ड…

knn24news. रायपुर। राजधानी के डूंडा स्थित एक्सिस बैंक में हुए करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़ा में पुलिस की सक्रियता का नतीजा नजर आने लगा है. मामले में हैदराबाद निवासी सत्यनारायण वर्मा उर्फ सतीश वर्मा और सांई प्रवीण रेड्डी के अलावा बेंगलुरु निवासी श्रीनिवास राव सहित अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. वहीं प्रकरण में अब तक 2 करोड़ 34 लाख नगद के साथ-साथ अलग – अलग बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 18 लाख रुपए को भी होल्ड कराया गया है.

बता दें कि एक्सिस बैंक रायपुर के कलस्टर हेड बी आनंद ने मुजगहन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि छग राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता में सतीश वर्मा और चन्द्रभान सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर उसके जरिए अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया. इस प्रकार आरोपियों ने कूटरचना कर बैंक से करीबन 16,40,12,655 रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया. मामले में आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में रायपुर/दुर्ग से पांच, हैदराबाद से दो और बेंगलुरु से एक आरोपी को मिलाकर कुछ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से आरोपी के श्रीनिवास के बैंक खाता में कुल 4 करोड़ 48 लाख रुपए स्थानांतरित किया गया था, जिसके संबंध में उसे पुलिस रिमाण्ड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है. इसी तरह पुलिस ने हैदराबाद से सत्यनारायण वर्मा और सांई प्रवीण रेड्डी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है. इन से भी विस्तृत पूछताछ की जाएगी.

आरोपियों तक पहुंचने बनाई अनेक टीम

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर मुम्बई, गुजरात एवं अन्य कई राज्यों में रवाना किया गया है. इसके साथ ही आरोपियों द्वारा बैंक को पहुंचाई गई आर्थिक क्षति को देखते हुए रकम बरामदगी के साथ प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.