Thursday, April 2, 2026

एम वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को खारिज किया, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थागित

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लेकिन सदन में दूसरे दिन भी विपक्ष का खूब हंगामा देखने के मिला है। हालांकि, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 12 सांसदों के निलंबन को रद्द करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन के विरोध में हमने शेष दिन के लिए लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया है। * टीएमसी सांसद नदीमुल हक ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के विरोध में आरएस के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग की। साथ ही कहा कि हम सांसदों के निलंबन के खिलाफ हैं। हम विपक्षी दलों के साथ खड़े हैं लेकिन हम अपना रास्ता खुद लेंगे।
* राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरा विपक्ष एकजुट है। सभी सांसदों का निलंबन वापस होना चाहिए। ये लोकतांत्र की हत्या है। हम मज़बूती से सदन में अपना पक्ष रखेंगे। * विपक्षी दलों ने राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग करते हुए संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। * प्रह्लाद जोशी के बयान पर कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी ने कहा कि रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट चल रहा है। सरकार का ये नया तरीका है। हमें डराने का, धमकाने का, हमें जो अपनी बात रखने का अवसर मिलता है उसे छीनने का नया तरीका है। यहां पर ज़मींदारी या राजा नहीं है कि हम बात-बात पर इनके पैर पकड़ें और माफी मांगे। ये ज़बरदस्ती क्यों माफी मंगवाना चाहते हैं। इसे हम बहुमत की बाहुबली कह सकते हैं। ये लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।