कोरबा। एसईसीएल के नव पदस्थ सीएमडी श्री पी एस मिश्रा सर का कुसमुंडा, गेवरा तथा दीपका क्षेत्र में आगमन हुआ। उनके गेवरा आगमन पर खदान निरीक्षण उपरांत उनके साथ क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री मोहंती सर एवम क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री वेंकट सर के सराहनीय प्रयास से पांचों केंद्रीय श्रमिक संगठनों और प्रबंधन के मध्य एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे प्रमुख रूप से उत्पादन और सुरक्षा का विषय था। एचएमएस संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव ने नए सीएमडी सर का स्वागत करते हुए कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा क्रमश उत्पादन में वृद्धि के प्रयास, आश्रित रोजगार प्रकरणों का शीघ्रता से निपटारा, कल्याण और सुरक्षा के प्रति और जागरूकता लाने के विषय पर, और भूविस्थापितो को अति शीघ्र मुआवजा और नौकरी प्रदान करने का मामला उठाया गया। उक्त बैठक में प्रमुख रूप से निदेशक कार्मिक श्री मनोज प्रसाद सर, निदेशक तकनीकी एस के पाल सर, महाप्रबंधक श्री मोहंती सर, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री वेंकट सर तथा श्रमिक संगठन से श्री रेशम लाल यादव एचएमएस से, श्री दीपक उपाध्याय , श्री एल पी अघरिया एटक से, श्री अरुण सिंह, श्री प्रीतम राठौर बीएमएस से, श्री गोपाल यादव, श्री देवेन्द्र मिश्रा इंटक से उपस्थित थे। बैठक बहुत ही गरिमा मय वातावरण में संपन्न हुआ।









