Monday, June 22, 2026

एसईसीएल केंद्रीय महामंत्री नाथूलाल पांडे का कोरबा संभाग में सघन दौरा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय महामंत्री एसईसीएल सह जेबीसीसीआई मेंबर आदरणीय श्री नाथूलाल पांडे जी का कोरबा संभाग के अंतर्गत दीपिका, गेवरा, कुसमुंडा एवं कोरबा क्षेत्र का सघन दौरा किया गया अपनी इस महत्वपूर्ण दौरे में गेवरा दीपिका क्षेत्र में दीपिका चौक के पास फूल माला एवं बुके से भव्य स्वागत किया गया वहां से आगे बढ़ते हुए कुसमुंडा शिव मंदिर चौक विकास नगर में कुसमुंडा क्षेत्र के पदाधिकारी द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया तत्पश्चात कोरबा क्षेत्र में भी कोरबा क्षेत्र एवं CEWS कोरबा के पदाधिकारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया
कोरबा क्षेत्र का उनका या दौरा संघटनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है अपने दौरे के दौरान उन्होंने गेवरा दीपका क्षेत्र कुसमुंडा क्षेत्र एवं कोरबा क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रीय संगठन कार्यालय मे क्षेत्रीय पदाधिकारीयों के साथ संगठनात्मक संक्षिप्त बैठक भी लिया गया
अपने इस दौरे के दरमियान श्री नाथू लाल पांडे जी एवं चारों क्षेत्र के पदाधिकारी के साथ कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल के पूज्य भाई श्री रामकिशन अग्रवाल जी के देहावसान पर पूरी टीम के साथ उनके निवास स्थान में जाकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किया गया||
उनके कोरबा संभाग संगठनात्मक दौरे के दौरान उनके साथ गेवरा दीपिका जे सी सी गिरिजा साहू, कुसमुंडा महामंत्री सह जेसीसी अशोक कुमार साहू, लक्ष्मण सिंह दीपक कुमार दूबे (दीपिका )के क्षेत्रीय,यूनिट, CWES गेवरा, CWS कोरबा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता हर क्षेत्र मे उपस्थित रहे