कोरबा। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऑपरेशन शांति चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक Siddharth Tiwari के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
निर्देशों के पालन में 15 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान लंबे समय से फरार 52 गिरफ्तारी वारंटी, जिनमें 33 स्थायी वारंटी शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल 85 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सोमू तिवारी और छोटका प्रजापति के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। पुलिस का कहना है कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।








