Saturday, September 26, 2026

कलयुगी पिता ने दोस्तों के साथ 9 वर्षीय बेटी का किया रेप, तीनों हवसी चढ़े पुलिस के हत्थे

जशपुर. जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपनी नानी को दी. जिसके बाद उसकी नानी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया. इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि, नारायणपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली 9 वर्षीय एक नाबालिग बालिका लगभग 7-8 महीने से अपने नानी के यहां रहकर शासकीय स्कूल में तीसरी कक्षा की पढ़ाई करती थी. स्कूल की छुट्टी होने पर बच्ची की नानी ने उसे उसके पिता के घर पहुंचा दिया. इसी बीच 28 अप्रैल की रात बालिका का पिता शराब के नशे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर पहुंचा और बालिका के साथ बलात्कार किया. घटना के दौरान पीड़िता के पिता के साथ आए दो अन्य लोगों ने पीड़िता के हाथ और पैर कों पकड़ रखा था.

वहीं घटना के दूसरे दिन पीड़िता अपने नानी के यहां रोते हुए पहुंची और पूरी घटना बताई. जिसके बाद उसकी नानी ने नारायणपुर थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने आवेदन दिया. जिस पर नारायणपुर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जा रही है.