Sunday, June 28, 2026

कांग्रेस ने अनुसूचित जनजातियों और गरीबों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं किया : अमित शाह

तिरुवनंतपुरम। एससी सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देशभर से कांग्रेस धीरे-धीरे गायब हो रही है और पूरे दुनिया से कम्युनिस्ट पार्टी गायब हो रही है और अगर केरल में राजनीतिक भविष्य है तो केवल भाजपा का राजनीतिक भविष्य है।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल में मत्स्यफेड सहकारी समिति के सदस्यों से मिले

केरल: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में मत्स्यफेड सहकारी, मछुआरा समुदाय के कल्याण की दिशा में काम करने वाली एक सहकारी समिति का दौरा किया।

चलती कार में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। fire in running car : चलती कार में आग लगने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी रायपुर में एक बार फिर एक चलती कार में आग लग गई। किसी तरह से कार सवार 2 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में अचानक सामने से धुआं उठा और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से यूनिवर्सिटी और कॉलेज में बाढ़ का पानी घुसा

बिहार: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से यूनिवर्सिटी और कॉलेज में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से नदियों का जल-स्तर बढ़ा हुआ है जिस कारण अब नदियों का पानी घरों और सड़को तक पहुंच चुका है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

 

BHAGALPUR FLOOD