Monday, April 6, 2026

कांग्रेस पार्षद की हत्या खुलासा: 5 आरोपियो गिरफ्तार, इस विवाद के चलते एक सालों से कर रखे थे हत्या की प्लानिंग

दुर्ग। तुलसी पूजा के दिन हुए भिलाई तीन के पार्षद की हत्या की गुत्थी को दुर्ग पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपियो ने दो वर्षों से चली आ रही रंजिश की वजह से प्लानिंग कर पार्षद को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी और उनके कब्जे से कट्टा भी बरामद किया गया है।

दरअसल 15 नवंबर की रात हथखोज बंधवा तालाब भिलाई 3 के पास सूरज बंझोर की खून से सनी लाश मिली थी। इस सूचना के बाद एसएसपी बद्री मीणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिये एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त पांच टीम का गठन कर आसपास के लोगो से पूछताछ शुरू की गई।