Sunday, August 30, 2026

कांग्रेस भवन में मंत्री की सभा के दौरान कार्यकर्ता की गिरने से मौत, भारी हंगामा

बैकुंठपुर। कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया की सभा के दौरान लिफ्ट के लिए छोड़ी गई जगह में गिरने से एक कार्यकर्ता की मौत की खबर सामने आई है।

 

मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कोरिया में जिला कांग्रेस भवन में मंत्री शिव डहरिया की सभा चल रही थी। इसी दौरान लिफ्ट की खाली जगह पर एक कार्यकर्ता नीचे गिर गया। युवक के सर के बल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।