Sunday, May 10, 2026

काेरबा में टीकाकरण के लिए सेंटरों के बाहर मतदान की तरह लगी कतार, ऐसे ही उत्साह से हारेगा काेराेना

knn24news/ अंत्याेदय कार्ड वालाें के बाद सभी वर्गों के लिए शुरू किए गए 18+ टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। साेमवार काे शहरी क्षेत्र में एपीएल और बीपीएल-अंत्याेदय वर्ग के लिए अलग-अलग 16 सेंटर बनाकर टीकाकरण किया गया। इन टीकाकरण सेंटराें के बाहर सुबह से जैसे मतदान के लिए उत्साह से लाेग लाइन लगाते हैं वैसा ही कतार लगी नजर आई।

प्रत्येक सेंटर में 2-2 साै टीके दिए गए थे। लेकिन टीकाकरण के उत्साह में ऐसी भीड़ रही कि ज्यादातर सेंटर में दाेपहर तक टीके खत्म हाे गए। जहां भीड़ कम थी वहां शाम तक टीकाकरण हुआ। जिला पुस्तकालय में बने टीकाकरण केंद्र में जिला न्यायालय के 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के अधिकारियाें-कर्मचारियाें ने पहुंचकर टीका लगवाया। जिसमें महिला मजिस्ट्रेट सीमा जगदल्ला भी शामिल थीं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक जाेन में अलग-अलग वर्ग के लिए टीकाकरण सेंटर बनाने से लाेगाें काे सहूलियत हुई। लेकिन कई सेंटर में भीड़ के कारण टीके लगवाने पहुंचे लाेग काेराेना बचाव के लिए जरूरी साेशल डिस्टेसिंग भूल गए थे। काेरबा ब्लाॅक के ग्रामीण क्षेत्र के अलावा अन्य चार ब्लाॅक में बने टीकाकरण सेंटराें में भी भीड़ देखी गई। लाेगाें में टीकाकरण काे लेकर ऐसा उत्साह रहा ताे जिले में काेराेना संक्रमण का डर नहीं रहेगा।

कहीं साेशल डिस्टेंसिंग मानते रहे ताे कहीं नियमों को ही भूले लोग
टीकाकरण सेंटर के बाहर भीड़ के बीच साेशल डिस्टेसिंग बनी रहे इसके लिए नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस के जवान निर्देश देते रहे। लेकिन कई सेंटर में लाेग साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहे। वहीं भीड़ अधिक हाेने पर कई जगह साेशल डिस्टेंसिंग तार-तार हाे गई। कटघाेरा अस्पताल में भीड़ ऐसी हुई कि साेशल डिस्टेंसिंग ताे दूर लाेगाें के लिए पैर रखने जगह मिलना मुश्किल हाे गया था। सबसे बेहतर नजारा शहर के रेलवे अस्पताल का था।

काेरबा नगर समेत शहर में टीकाकरण सेंटर बढ़ाने की मांग
वार्ड-6 के पार्षद धरम निर्मले ने कलेक्टर किरण काैशल काे पत्र लिखकर मूल काेरबा नगर में 18+ टीकाकरण के लिए सेंटर बढ़ाने की मांग की है। मूल काेरबा नगर की ओर बड़ी जनसंख्या निवासरत है। जबकि सेंटर कम है। जहां भीड़ अधिक हाेने की वजह से लाेगाें काे जल्द टीके लगने की उम्मीद में लंबी दूरी तय करके ट्रांसपोर्टनगर व घंटाघर की ओर आना पड़ रहा है। उन्होंने रानी धनराज कुंवर स्वास्थ्य केंद्र में 18+ टीकाकरण की सुविधा तत्काल शुरू करने की मांग की है।

सियान सदन में टाेकन बांटे, आधे बच गए ताे लोगों ने किया हंगामा
घंटाघर स्थित सियान सदन काे एपीएल वर्ग के लिए टीकाकरण सेंटर बनाया गया है। जहां साेमवार काे जमकर भीड़ रही। लाेगाें काे ज्यादा परेशानी न हाे इसलिए उपलब्ध टीके के हिसाब से लाइन में लगे लाेगाें काे टाेकन बांट दिया गया। इसके बाद बचे लाेगाें काे लाैटने के लिए कह दिया गया टीके की उम्मीद से घंटों लाइन में रहने और फिर लाैटा दिए जाने की वजह से कई लाेगाें ने वहां हंगामा किया। जिसके बाद रामपुर चाैकी प्रभारी मयंक मिश्रा समेत स्टाफ ने पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया।

सेंटर में स्वास्थ्य कर्मी पर अभद्रता का आराेप
बालकाेनगर जाेन में नेहरू नगर स्वास्थ्य सुविधा केंद्र काे बीपीएल-अंत्याेदय वर्ग के लिए टीकाकरण सेंटर बनाया गया है। जहां साेमवार काे ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी देवेंद्र कुमार साेलंकी के खिलाफ टीके लगवाने पहुंचे लाेगाें ने अभद्रता करने का अाराेप लगाया। लाेगाें के मुताबिक साेलंकी टेंप्रेचर मशीन लेकर पहुंचे और कतार में खड़े लाेगाें पर बरस गए। अभद्रता करने लगे। महिलाओं ने जब आपत्ति की ताे विवाद हुआ।

3277 काे लगा टीका, आज एपीएल सेंटर रहेंगे बंद
18+ टीकाकरण के लिए वैक्सीन की कमी आ रही है। रविवार काे जिले काे मिले 15 हजार से अधिक टीके में करीब 45 टीके काेरबा ब्लाॅक के शहरी क्षेत्र काे उपलब्ध कराए गए थे। जिसमें 3277 लाेगाें काे साेमवार काे टीके लग गए। सबसे ज्यादा टीके एपीएल वर्ग के लाेगाें काे लगा। जिससे उनके काेटे का टीका खत्म हाे गया। इसलिए मंगलवार काे एपीएल वर्ग के टीकाकरण सेंटर बंद रहेंगे। वहीं बीपीएल-अंत्याेदय वर्ग के 8 सेंटर में टीकाकरण जारी रहेगा।