Thursday, March 19, 2026

*किसान सभा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता की रक्षा और संविधान बचाने का लिया संकल्प*

कोरबा।छत्तीसगढ़ किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को देश की एकता, धर्मनिरपेक्षता और नागरिक अधिकारों की रक्षा करने की और संविधान तथा देश के संघीय ढांचे को बचाने के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और तिरंगा के साथ लाल झंडा हाथों में लेकर रैली भी निकाली जिसमें जवाहर सिंह कंवर, प्रशांत झा,दीपक साहू,संजय यादव, जय कौशिक, हुसैन अली,के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।