मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में ये पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार है. बुधवार को शपथ ग्रहण से पहले कई संभावित मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.मोदी कैबिनेट में जदयू के चार सदस्यों को जगह मिल सकती है. इनमें आरसीपी सिंह को कैबिनेट रैंक, चंद्रेश्वर प्रसाद, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कमैत को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. केंद्रीय कैबिनेट में मनसुख मंडविया, हरदीप सिंह पुरी, आरके सिंह का भी प्रमोशन हो सकता है. जबकि अनुराग ठाकुर को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है, उनकी जगह अश्वनी वैष्णव को वित्त राज्य मंत्री बनाया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम को होने वाले कैबिनेट विस्तार में कुल 43 नए-पुराने मंत्री शपथ लेंगे.







